Madhubani News: जयकारे संग देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार रात दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा समिति द्वारा निकाले गए जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। माता के दर्शन के लिए सड़क पर जन सैलाब उमड़ आया था। शाम पांच बजे से ही लोग सड़क पर निकलने लगे थे। विभिन्न पूजा पंडालों से जैसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा निकली लोगों ने छत से फूल बरसाने लगे। जय माता दी की गूंज से शहर गुंजायमान हो उठा। हर तरफ लोग मां शेरावाली की जय का उद्घोष कर रहे थे। सड़कों पर जगह-जगह बना रंगोली आकर्षण का केन्द्र बना था। विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह भक्तों की सेवा में लोग जुटे रहे। प्रधान डाकघर से पूरब राजेश कुमार मिश्रा तथा रेलवे स्टेशन चौक स्थित हनुमान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.