मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: जयनगर। जयनगर के कमलावाड़ी गोठ टोल में जमीन विवाद में एक परिवार के चाचा भतीजे के झगड़े में चाचा रामचंद्र सिंह की गोली से हुयी मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, पुत्री,पुत्र, बहु और पोते व पोतियों का रो रो कर बुरा हाल है। घराड़ी में कुछ जमीन व कुंआ के विवाद में मौत से मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों के अलावे गांव के लोग भी शोकाकुल है। मृतक रामचंद्र सिंह तीन भाई थे। ग्रामीणों के अनुसार घरारी की जमीन के कुछ हिस्सों को लेकर काफी दिनो से भतीजे राम शुभत सिंह से अनबन व तनातनी था। इस मामले में ग्रामीण स्तर पर कई बार पंचायती भी हुयी थी। पर शनिवार की सुबह यह झगड़ा हिंसा में तब्दील हो गया। तथा गुस्साए भतीजे ने गोलीमार कर चाचा की हत्या कर दी। एसपी शिवम धाकड़ व एसएफएल टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने घटनास्थल...