मधुबनी, सितम्बर 14 -- Madhubani News: मधुबनी। सबका सम्मान जीवन आसान संवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर शिकायत से संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की परेशानी को दूर करना है। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए करीब तीन दर्जन लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित पुलिस अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: डीएम ने सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश यह भी पढ़ें- Hajipur News: ज...