मधुबनी, अक्टूबर 29 -- जनगणना 2027 की तैयारियां Madhubani News: मधुबनी। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर सात कोषांगों का गठन किया गया है। इन कोषांगों के लिए नोडल पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उनके कार्य एवं दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं, जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मियों का प्रशिक्षण 30 एवं 31 अक्टूबर तथा एक से छह नवंबर तक डीआरडीए सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिले में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनगणना परिगणना के सफल संचालन के लिए गठित कोषांगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका उद्देश्य जनगणना कर्मियों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, प्रचार-प्रसार, शिकायतों के समाधान एवं कार्यो...