मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। जदयू प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नवमनोनीत विधान पार्षद डॉ. भारती मेहता को इस बार भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची में उनका नाम प्रदेश प्रवक्ताओं में शामिल है। डॉ. मेहता जिले के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत मुरहदी बलानशेर गांव की निवासी हैं। हाल ही में उन्हें एनडीए की ओर से विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया था। इससे पूर्व वे जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल पूर्वक निर्वाह कर चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक सक्रियता, राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पावापुरी के विजय बने जदयू के प्रदेश सचिव उनके प्रदेश प्...