मधुबनी, अक्टूबर 4 -- Madhubani News: बासोपट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके चाचा को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान छतौनी गांव के श्याम यादव के रूप में हुई है। जिसका इलाज बासोपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाइक की टक्कर को लेकर विवाद, पांच पर मुकदमाघटना की जानकारी जख्मी युवक के इलाज कराने के बाद पीड़ित लड़की के पिता ने बासोपट्टी थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में घटना की रात पीड़ित नाबालिग लड़की जब अपने घर के पास थी तभी संजीव यादव उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। लड़की के चल्लिाने पर उसके परिवार के सभी लोग बाहर निकले। तब संजीव यादव मारपीट और गाली गलौज...