मधुबनी, जुलाई 2 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। शहर के भौआड़ा मोहल्ले की एक छात्रा को जबरन बाइक से उठाकर ले जाने तथा उसके साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा को रात भर बदमाशों ने अपने कब्जे में रखा और गुरुवार सुबह नाबालिग बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर भाग निकला। बदमाशों की संख्या चार बताया गया है।

घटना की जानकारी घटना को लेकर गुरुवार देर शाम पीड़ित परिवार के सदस्य नगर थाना पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजनों की सूचना पर पुलिस घटना के सत्यापन एवं कार्रवाई में जुट गई। समाचार प्रेषण तक पुलिस को लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया में परिजन जुटे थे। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा बताये गये घटनास्थल की छानबीन की जा रही है। लिखित शिकायत...