Madhubani News: चोरी गये मोबाइल व चाकू के साथ चोर गिरफ्तार,जेल
मधुबनी, जुलाई 1 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। अरेर थाना के नागदह गांव में मो.जुबैर के घर में घुसकर मोबाइल चोरी करते गांव के ही सेराजुल उर्फ पररा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार की रात की है। पुलिस ने चोरी किये दो मोबाइल एवं एक चाकू के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि मो जुबैर के घर में चोरी की बारदात बगल में रहे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था। जब मो जुबैर उसे कहने गया तो वे चोरी से इंकार करते हुए चाकू से उसपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता से उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर तलाशी में चोरी किये दोनो मोबाइल एवं हमला किये चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.