मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। अरेर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान अरेर थाना के सिनुवारा गांव के सचिन कुमार चौधरी एवं पतौना थाना के नितिश कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनंद शंकर गौरव ने बताया कि रात्रि गश्ति के दौरान दोनो नागदह गांव के एक बगीचा के सामने पूछताछ के लिए रोका गया था। संदेह होने पर उनसे बाइक की कागजात की मांग की गई पर कागजात नहीं दिखलाया गया। गहन पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...