Madhubani News: चोरी की दो बाइक के साथ बाइक लिफ्टर गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: बिस्फी, निज प्रतिनिधि। पतौना पुलिस ने सिमरी गांव से दो दिन पूर्व चोरी की गयी बाइक को सोहास गांव से बरामद कर लिया गया है। बाइक को आइसक्रीम फैक्टरी परिसर में छुपा कर रखा गया था। चोरी की गई बाइक पिंटू ठाकुर की बतायी गयी है। मामले को लेकर पतौना थाना में अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया गया था।इधर पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बाइक चोरी के आरोपित सोहास निवासी नीतीश कुमार को चोरी के एक अन्य बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।नीतीश के अलावे एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। चोरी की गयी दूसरी बाइक अरेर से उड़ायी गयी थी। पतौना पुलिस द्वारा 48 घंटे के भीतर बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार करने पर सराहना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.