मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। विधान परिषद चुनाव के दौरान पीठासीन पदाधिकारी डायरी अनिवार्य रूप से लिखेंगे। मतदान के बाद मतगणना में पीओ की डायराी का बहुत महत्व है। मतदान शांतिपूर्ण हुआ इसको डायरी में जरूर लिखना है। विधान परिषद का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। ऐसे में मतदान प्रक्रिया को पीओ अपनी डायरी में दर्ज करेंगे। डायरी उन्हे दो प्रति में जमा करना होगा। बैलेट पेपर के पीछे पीठासीन पदाधिकारी हस्ताक्षर और मुहर लगाएंगे। बैलेट पेपर को मोड़ना भी सही है। उक्त बाते मंगलवार को नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, मुख्य प्रशिक्षक अफाक अहमद, वरीय प्रशिक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार घोष, प्रकाश सिंह बादल, नूरुल एन नूरी, सतीश चंद्र झा एवं कमलेश झा, अशोक कुमार सिंह ने कही। यह भी पढ़ें- Madhubani News: चुनाव : मतदाता मार्क...