मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में ओपीडी हड़ताल के चौथे दिन सोमवार को भी मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। चार दिनों से ओपीडी बंद रहने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ते जा रही है। रहिका, पंडौल, हरलाखी, बेनीपट्टी, झंझारपुर, रैयाम और बासोपट्टी सहित जिले के सीमावर्ती अन्य जिले से आए मरीज दिनभर बंद ग्रिल के बाहर चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे। कई मरीज कान,आंख,पैर,गर्दन समेत अन्य बीमारियों के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। मरीजों ने बताया कि अस्पताल आने के बाद उन्हें ओपीडी बंद रहने की जानकारी मिली। आधे से अधिक मरीजों को हड़ताल की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। मरीजों और परिजनों ने कहा कि मुख्य गेट पर बड़े अक्षरों में हड़ताल की सूचना का पोस्टर लगाया जाता या ऑटो से माइकिंग कराई जाती तो...