मधुबनी, सितम्बर 27 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मधुबनी शहर की हालत नारकीय बना दी है। मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक जलजमाव हो गया है। नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों के घरों में घुस रहा है। नगर निगम की सारी व्यवस्थाएं फेल साबित हो रही है। बीते शनिवार की बारिश के बाद जलधारी चौक से रांटी जाने वाली मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी जमा है। दोपहिया वाहन पानी में बंद हो रहे हैं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक नहीं आ रहे, व्यापार ठप है। यह भी पढ़ें- Siwan News जामो बाजार में जलजमाव से राहगीरों की परेशानीविनोदानंद कॉलोनी में घुटना भर पानी: विनोदानंद कॉलोनी और आदर्श नगर में स्थिति सबसे बदतर है। गलियों में घुटना तक पानी भर गया है। लोगों का...