मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र के लकसेना गांव में एक चाय दुकान में थाना पुलिस ने छापेमारी कर साढ़े चार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लकसेना गांव में एक चाय दुकानदार द्वारा अवैध रूप से शराब का धंधा किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए प्रपुअनि सुरुचि के नेतृत्व में दिवा गश्ती दल को भेजा गया। पुलिस टीम ने चाय दुकान में छापेमारी की, जहां से साढ़े चार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहा।उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में दो लोगों की संलप्तिता की सूचना मिली थी। शराब बरामदगी के बाद प्रपुअनि सुरुचि के बयान पर सुमन कुमार उर्फ ओम...