मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: मधेपुर,निसं। मिथिला सहित बिहार व नेपाल में प्रसिद्ध देवस्थल मधेपुर प्रखंड के पचही गांव स्थित सिद्धपीठ चामुंडा स्थान में पांच दिवसीय महादेव पूजनोत्सव सह चामुंडा महोत्सव होगा। सुप्रसिद्ध स्थल पर इस वर्ष महादेव पूजनोत्सव का 36 वां वर्ष होगा। महादेव पूजनोत्सव सह चामुंडा महोत्सव के सफल संचालन व सुंदर आयोजन को लेकर पचही चामुंडा स्थान में तैयारी समिति की बैठक रविवार शाम को हुई। जिसकी अध्यक्षता चामुंडा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों के सहयोग से 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पांच दिवसीय महादेव पूजनोत्सव का भव्य व विहंगम आयोजन किया जाएगा। इस पांच दिवसीय महोत्सव में देवाधिदेव महादेव का पार्थिव पूजन, भजन-कीर्तन, प्रवचन, जागरण सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आ...