मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। थाना क्षेत्र के बिरौली गांव स्थित राम मंदिर से चोरों ने राम और लक्ष्मण के चांदी के मुकुट, माता जानकी की सोने की चेन तथा दान पेटी में रखे करीब दो हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर रोशनदान तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। पुजारी विश्वनाथ झा ने बताया कि रात में मंदिर परिसर में झूला का आयोजन था। आयोजन समाप्त होने के बाद मंदिर बंद कर वे घर चले गए। सुबह मंदिर खोलने पहुंचे तो रोशनदान टूटा मिला। अंदर जाने पर चोरी की जानकारी हुई। पुजारी ने डायल-112 को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बेनीपट्टी थाना के बिरौली गांव स्थित राम मंदिर से चोरों ने राम एवं लक्ष्मण का चांदी का ...