मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब की चपेट में बिहार भी आने वाला है। भले ही चक्रवात का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश तट पर 28 अक्टूबर को हुआ, लेकिन इसके अप्रत्यक्ष असर से बिहार के कई जिलों में मौसम बिगड़ेगा। इसी को लेकर मौसम विभाग ने मधुबनी सहित उत्तर बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 29 से 30 अक्टूबर तक दो दिन सबसे अहम माने जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर को पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 28 अक्टूबर को मधुबनी का मौसम शुष्क बना रहा। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। 28 अक्टूबरबको बादल छाए रहेंगे। 29 अक्टू...