मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निप्र। बेनीपट्टी थाना के गांगुली पंचायत वार्ड 10 के उत्तीम लाल दास के घर से चोरों ने 1 लाख 34 हजार रुपये की चोरी कर ली । रविवार को घर के सभी सदस्य बधार की ओर गये हुए थे। घर सूना देख कर चोर घर में घुसकर पेटी-बक्सा, आलमीरा को खोलकर घर में रहे 1 लाख 34 हजार रुपये चुरा कर ले गये। गृहस्वामी जब बधार से वापस आये तो घर खुला हुआ पाया एवं घर में रहे सभी सामान बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी ने तत्काल इसकी सूचना बेनीपट्टी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पंचायत के मुखिया पति प्रेम शंकर राय ने बताया कि चोरी में किसी पड़ोसी की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...