मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: फुलपरास। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने सोमवार को फुलपरास थाना पहुंचकर थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों से ली।समीक्षा के दौरान ग्रामीण एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने, गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को भी कहा।इसके बाद ग्रामीण एसपी ने सिजौलिया गांव पहुंचकर पिछले दिनों पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने के मामले की भी जांच की। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले से जुड़े वि...