मधुबनी, अगस्त 17 -- Madhubani News: घोघरडीहा। घोघरडीहा नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो, तीन, आठ , नौ, दस एवं ग्यारह में चोरी की घटनाओं में सक्रिय चोर गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने बीते रविवार की देर रात रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार दो चोर भागने में सफल रहे। पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से रात में पहरा देना शुरू किया था।

चोरी की घटनाएँ पिछले लगभग एक-दो महीने से डेवढ़ गांव के वार्ड संख्या दो, तीन घोघरडीहा गांव के वार्ड संख्या 8, 9, 10, एवं 11 में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोर उन घरों को निशाना बनाते थे जिनके गृहस्वामी काम या अन्य कारणों से गांव से बाहर रहते थे। संतोष पंडित, टुनटुन झा, नरेन्द्र सिंह, ध्रुव झा, जीवछ झा सहित कई परिवारों...