मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: हरलाखी, एक संवाददाता । प्रखंड के जिरौल गांव के ग्रामीणों ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हाई स्कूल के भवन निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। दरअसल गांव के मध्य विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा उत्कमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड किये जाने के बाद सबसे बड़ी समस्या भवन की उत्पन्न हो गई थी। किसी तरह मैट्रिक में एक-दो बैच बच्चों ने सफल होकर निकाल लिए। ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुधांशु शेखर ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से दो कमरों का निर्माण कराया है, लेकिन दो कमरों में 8 से 12 वीं वर्ग तक के 3 सौ बच्चों का पठन-पाठन होना मुश्किल था। तब जाकर ग्रामीणों ने विद्यालय के भवन निर्माण में हाथ बंटाए और नवनिर्मित भवन के ऊपर चंदा जुटाकर 3 अतिरक्ति कमरे भी बनवा दिए। इससे अब बच्चों को पढ़ाई में स...