मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निप्र। बेनीपट्टी थाना के कटैया गांव वार्ड 8 के 30 वर्षीय गौरव कुमार झा की मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। गौरव एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में काम करता था। कम्पनी के काम से ही पश्चिम बंगाल गया था जहां से लौटते समय अररिया - पूर्णिया फोर लेन पर कुसियारगंज के निकट सोमवार को एक ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। इलाज के क्रम में उसकी मौत अररिया में हो गई। परिजनो ने बताया की गौरव घर का एकलौता चिराग था। पिता सुशील झा की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। बुढी माँ के साथ वह रहता था। परिजनों ने बताया की पत्नी भी गौरव के साथ ही थी जो घायल हुई है। गौरव के दो बच्चे होने की भी सूचना प्राप्त हुई है। दोनों की लव मैरेज होने की बात लोग बतला रहे थे। मौत के समय वह पत्...