मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित इस मासिक संगोष्ठी में बिहार की गौरवशाली परंपरा से बच्चे अवगत हुए। शहर के वाटसन प्लस टू उवि में एचएम सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं शिवगंगा बालिका प्लस टू उवि, शंभुआड़ प्लस टू उवि और अन्य विद्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय परंपराओं से जोड़ने की पहल की गई। संगोष्ठी में विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति समझ और गर्व की भावना विकसित करने पर...