Madhubani News: गाय को बचाने में बाइक सवार दो लोग घायल
मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: झंझारपुर। एनएच-27 पर मोहना के समीप मंगलवार को गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मधेपुरा निवासी 23 वर्षीय पंकज शाह और 60 वर्षीय कारी ऋषिदेव के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों के पैर की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घायल पंकज ने बताया कि एनएच-27 पर अचानक सामने गाय आ गई,जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई बड़ी गाड़ी नहीं आ रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.