मधुबनी, अक्टूबर 6 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। गवाह न्याय की आंख है। गवाहों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। डर के कारण कोई गवाही से मुकर जाए तो यह प्रशासन और पुलिस की हार है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में गवाह संरक्षण योजना पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएलएसए के सचिव एसीजेएम सचिन कुमार ने यह बातें कही। यह भी पढ़ें- कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा जरूरी, पॉस मजबूत कवच : न्यायायुक्तगवाहों की सुरक्षा का महत्व उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुदृढ़ बनाने के लिए गवाहों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिला अभियोजन पदाधिकारी विश्वजीत कुमार सिंह एवं साइबर डीएसपी अंकुर कुमार के साथ कार्यशाला का उद्घाटन किया। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार सेवा ...