मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: मधुबनी। प्रसव पूर्व जांच के महत्व और गर्भावस्था से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गंगासागर में सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों ने भाग लिया। संबंधित केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ ज्ञान चंद्र ठाकुर ने महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए नियमित प्रसव पूर्व जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से किसी भी जोखिम या जटिलता की पहचान कर उसका उपचार किया जा सकता है। सीएचओ ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार एएनसी जांच करानी चाहिए। इन जांचों में रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाती हैं। चिकित्सकीय सला...