मधुबनी, जुलाई 7 -- Madhubani News: गरज के साथ झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत मधुबनी। गरज के साथ सोमवार की रात एव मंगलवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद शहर के बाटा चौक, महिला कालेज रोड, शंकर चौक, गदियानी मोहल्ला, स्टेशन रोड, चकदह मोहल्ला, रांटी, बीएन झा कालोनी, बिजली कालोनी, आदर्श नगर, विद्यापतिनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव हो गया। इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को हो रही। शहर के बीएन झा, शशिनाथ ,आनंद मोहन, नीरज कुमार ने बताया शहर की स्थिति बहुत खराब है। हल्की बारिश होने पर कीचड़ और जलजमाव हो गया है। आदर्शनगर कॉलोनी में हालात इतने बद से बत्तर हो गया है। लोगों का कॉलोनी में आना-जाना बाधक हो गया है। लोग कीचड़ और जलजमाव से लोग गिर रहे हैं। आदर्श नगर निवासी...