Madhubani News: खेलने के दौरान कोसी नदी में डूबा मासूम, मौत
मधुबनी, जुलाई 16 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने की गढ़गांव पंचायत के गेवाल टोला वार्ड दो में गुरुवार दोपहर कोसी नदी में डूबने से दो वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। मृत बालक गेवाल टोला के दिनेश मंडल का पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ किशन बताया गया है। जानकारी के अनुसार,
घटना का विवरण कोसी सुरक्षा बांध के किनारे गेवाल टोला स्थित आंगन में मासूम कृष्ण कुमार खेल रहा था। उसके घर से पूरब सटकर कोसी नदी की धार बहती है। मासूम खेलते-खेलते कोसी नदी की पानी में लुढ़क कर डूब गया। परिजन नदी में उतरकर डूबे बालक को बाहर निकाला। मगर तबतक मासूम कृष्ण की मौत हो गई थी। घटना की पुष्टि गढ़गांव पंचायत के मुखिया दीपेंद्र कुमार सिंह एवं पैक्स चेयरमैन खुर्शीद आलम ने की है। मृत बालक कृष्ण कुमार पांच भाई-बहन में एकलौता था। उससे बड़ी चार बहन हैं। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.