Madhubani News: खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत
मधुबनी, जुलाई 17 -- Madhubani News: पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित शाहपुर चौधरी टोल में शुक्रवार को खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय दिलीप कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना का विवरण परिजनों के अनुसार, दिलीप कुमार चौधरी अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। खेत में लगे बोरिंग के मीटर और मोटर के बीच अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया,जिससे बिजली प्रवाहित होने लगी और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बांस-बल्ले की मदद से बिजली के तार को अलग कर विद्युत आपूर्ति बाधित की गई, जिसके बाद घायल किसान को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.