मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी प्रखंड की विशनपुर पंचायत के मकिया गांव से गुजर रहे खिरोई नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मकिया के मो.माजिद के 14 वर्षीय पुत्र दुलारे के रूप में हुई है। किशोर का शव नदी से बाहर निकालते ही ग्रामीण उग्र हो प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना दिये जाने के चाार घंटे बाद भी प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची।

ग्रामीणों का आक्रोश आक्रोशित ग्रामीण मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को करीब एक बजे चार बच्चे नदी में स्नान करने गये थे। दो बच्चे नदी किनारे ही रह गये तथा दो बच्चे नदी में उतर गये। नदी में उतरे दोनों बच्चा डूबने लगा, पर एक किसी तरह बाहर आ गया पर एक ...