मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: हरलाखी,एक संवाददाता। खिरहर थाना क्षेत्र के खिरहर गांव स्थित भरन टोल के बछराजा नदी में बुधवार की सुबह एक युवक का बहता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए नदी के तट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस भी पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। मृतक की पहचान खिरहर गांव के ही निवासी अशोक चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र राजन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक खुलासा हो सकेगा। मामले की बारीकी से जांच हो रही है। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की परिजनों की ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। मामले की पूरी जांच पड़त...