मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में हुआ। इस अवसर पर खजौली गांव, रसीदपुर, फूलचनिया चौक समेत ठाहर, बेहटा, मंगती, दतुआर, महाराजपुर, मकुनमा, मारुकिया, कमरौली और भकुआ सहित विभिन्न गांवों में कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कई पूजा समितियों की ओर से 551 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया। 551 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा: खजौली गांव स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में श्री श्री 108 मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति की ओर से 551 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- Saharsa News: परमीनिया में 551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस...