मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के खजुरा गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां व बेटी के साथ मारपीट किया। इस संबंध में खजुरा गांव के अब्दुल लतीफ की पत्नी सबीला खातून ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही जफर आलम, कुलशुम आरा सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। मारपीट का कारण जमीन संबंधी रास्ते का विवाद बताया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...