मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: लखनौर। झंझारपुर आरएस थाना पुलिस ने मंगलवार की रात वेहट क्रिड़ा भवन के निकट झाड़ी से 160 बोतल मामा श्री नेपाली देसी शराब बरामद किया। गुप्त सूचना पर पुलिस वेहट स्थित क्रिड़ा भवन के निकट पहुंची तो पुलिस वाहन देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। क्रिड़ा भवन के निकट स्थित एक व्यक्ति के घर के बगल में झाड़ी में दो बोरी में शराब बरामद हुआ। दोनों बोरी में 80 - 80 बोतल शराब था। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 48 लीटर है। धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...