Madhubani News: कोसी मुख्य नहर में दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत
मधुबनी, अगस्त 9 -- Madhubani News: बाबूबरही। खोजपुर के पास रविवार को कोसी मुख्य नहर में पूरब दिशा से पश्चिम दिशा की ओर भटक कर आया एक मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। नहर बांध पर बसे आबादी के लोगों ने मगरमच्छ को पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद काफी संख्या में लोग नहर किनारे जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ कुछ देर तक नहर में तैरता रहा और फिर पानी में ओझल हो गया। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.