मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: मधवापुर। केरवा स्थित तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। गुरुवार को साहरघाट पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया। मृतक की पहचान उसी गांव के नथुनी प्रसाद साह के रूप में हुई है। परिवारजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक की बहू ने लिखित बताया कि मृतक विक्षिप्त थे। उसकी मानसिक अस्वस्थता का इलाज चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर मृतक का शव उसे सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...