मधुबनी, जुलाई 17 -- Madhubani News: बिस्फी । सोहास पंचायत के केरबार गांव में रास्ते पर बने अवैध अतिक्रमण को शुक्रवार को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया। एसडीओ बेनीपट्टी के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया। सड़क को मैनेजर यादव, इन्दुमेहता, रामसकल साह के द्वारा अतिक्रमित किया गया था। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान सीओ संतोष कुमार सिंह, पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर सीआई विजय कुमार भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...