Madhubani News: केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन की रैंडमाइजेशन सूची जारी
मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधुबनी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के तहत केंद्रीय विद्यालय मधुबनी एवं केंद्रीय विद्यालय झंझारपुर में नामांकन के लिए शनिवार को रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। जिला प्रशासन की ओर से रैंडमाइजेशन प्रक्रिया का लाइव प्रसारण भी किया गया। प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना है। हालांकि, सूची जारी होने के बाद कई अभिभावकों और लोगों ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया है। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में नामांकन केवल रैंडमाइजेशन या किस्मत के आधार पर नहीं होना चाहिए। योग्य और मेधावी विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और शैक्षणिक क्षमता के आधार पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लोगों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.