मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: मधुबनी। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए फर्जी विधायक बनकर जिला प्रशासन को पत्र भेजने के मामले में बासोपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि सोनू कुमार झा ने खुद को मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा क्षेत्र का विधायक बताते हुए वाराणसी के अपर जिला मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा था। शिकायत बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद के आप्त सहायक अजय शंकर राय ने की है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 25 सितंबर 2026 को खुद को खजौली विधानसभा क्षेत्र का वर्तमान विधायक बताते हुए वाराणसी जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। पत्र में 30 सितंबर 2026 को वाराणसी पहुंचने का उल्लेख करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए व...