मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: लौकही। अंधरामठ थाना के बाजूवन चौक पर शनिवार की देर शाम एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार सुपौल जिला के जटही सुपौल के अशोक मुखिया और प्रमोद मुखिया और कुनौली के बाइक सवार अंकित सिंह और श्रीकांत सिंह जख्मी हो गए। जानकारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है, आवेदन आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...