मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: जयनगर,निज प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी को जयनगर बस्ती पंचायत स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ महादेव के जलाभिषेक को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर नारियों ने विशाल सामूहिक कांवर यात्रा निकाली। ग्राम वासी व जयनगर नगर वासी श्रद्धालु बीते पचास वर्षों से सावन की अंतिम सोमवारी को पवित्र कमला नदी में स्नानोपरांत जलबोझी कर सामूहिक कांवर यात्रा निकाल जागेश्वर नाथ महादेव के सामूहिक जलाभिषेक की परंपरा कायम रखे हुए हैं। अहले सुबह जयनगर बस्ती स्थित प्रदेश के सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर प्रांगण में जुटे श्रद्धालु 10 किमी की पदयात्रा कर कमला बैरेज घाट पर पहुंचे। भव्य झांकी व गाजे बाजे के साथ बोलबम का उद्घोष करते श्रद्धालु कांवरियों को जयनगर बाजार सहित बस्ती क्षेत्र में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: ...