मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर प्रखंड के फटकी कुटी-रजौर घाट कमला बलान नदी किनारे कार्तिक मास में 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक कल्पवास मास मेला लगेगा। इस पवित्र व ऐतिहासिक स्थल पर इस वर्ष आयोजन का 11वां साल होगा। कल्पवास मेला के आयोजन के लिए पर्यटन विभाग द्वारा इस वर्ष 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली हुई है। पर्यटन विभाग से मिले इस 10 लाख रुपये की राशि को इस वर्ष फटकी कुटी कमला नदी के किनारे लगने वाले कल्पवास मास मेला के आयोजन एवं विविध कार्यों के संपादन में खर्च होगा। इधर, कल्पवास मास मेला के आयोजन के सफल संचालन के लिए सोमवार को आयोजन स्थल के पास फटकी कुटी में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कल्पवास मास मेला आयोजन से जुड़े लोगों की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सिमरिया कल्पवास मेला का 200 सीसीटीवी कैमरे से होगी निग...