Madhubani News: कलेक्शन एजेंट निकला लूटकांड का साजिशकर्ता
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना क्षेत्र में झंझारपुर के एक बिस्किट व्यापारी के कलेक्शन एजेंट अमजद से 1.40 लाख रुपये लूटने का मामला पुलिस की जांच में गलत साबित हो गया। पिस्टल दिखाकर रुपये लूटने की शिकायत करने वाला व्यापारी का कलेक्शन एजेंट ही पूरे लूटकांड का साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित लूट की रकम में से 1.38 लाख रुपये उसके एक साथी के पास से बरामद कर लिया। मामले में कलेक्शन एजेंट व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी सोमवार को झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंहा प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के बिस्किट व्यापारी प्रवीण खेतान का कलेक्शन एजेंट कन्हौली निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अमजद लखनौर प्रखंड के बेलही गांव के बीकू जनरल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.