मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: बासोपट्टी, एसं। बाजार में मां दुर्गा की आराधना की परंपरा करीब 71 वर्षों से चली आ रही है। यहां हर वर्ष शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। रविवार को कलश स्थापना के साथ 72 वीं शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा कि पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई। दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बासोपट्टी बाजार में दुर्गा पूजा की शुरुआत कच्चे फूस से बने मंदिर में मिट्टी की मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर की गई थी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: या देवी स...