मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी। लेखनी के देवता और पाप-पुण्य का हिसाब रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आज राधा हरि कीर्तन भवन में कायस्थ परिवार एकत्रित होकर विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र रंजन दास ने बताया कि सुबह 11 बजे से कथा शुरू होगी। कथा में भगवान चित्रगुप्त के जन्म, उनके महत्व और मानव जीवन में कर्म के हिसाब की महिमा का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त भगवान केवल कायस्थ समाज के ही नहीं, बल्कि कलम, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उनकी पूजा से बुद्धि, विवेक और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: धूमधाम से हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन समाज को एक सूत्र में ब...