मधुबनी, अक्टूबर 8 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के नवादा गांव में कर्ज का पैसा मांगने पर एक युवक शिवचन सदाय को दंपती ने चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। घटना तीन अक्टूबर को हुई बताई गई है। जख्मी शिवचन सदाय को परिजनों ने पहले मधेपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मधुबनी सदर अस्पताल से इलाज कराकर लौटने के बाद उन्होंने मधेपुर थाना में बुधवार सात सितंबर की शाम एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अपने सगा छोटा भाई प्रेमचंद्र सदाय व उनकी पत्नी समतोलिया देवी को नामजद किया गया है। एफआईआर के अनुसार, शिवचन सदाय एक वर्ष पूर्व कर्ज के रूप में अपने छोटे भाई प्रेमचंद्र सदाय को 10 हजार रुपये दिया था। आरोप है कि जब उन्होंने तीन अक्टूबर को रुपये की मांग की तो छोटे भाई ने अपन...