Madhubani News: कमला बलान में बढ़ा पानी 70 सेमी उछला जलस्तर
मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: झंझारपुर। कमला बलान नदी के जलस्तर में अचानक उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। एक सप्ताह के शांत रुख के बाद मंगलवार को नदी के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को नदी का जलस्तर 49.15 मीटर पर दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद अचानक बहाव तेज हो गया। जलस्तर बढ़ने का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा और करीब सात बजे नदी का पानी 49.85 मीटर पर पहुंच गया। अचानक बढ़े पानी के कारण तटबंध के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के बीच थोड़ी देर के लिए चिंता की स्थिति बन गई। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। यह भी पढ़ें- रामगंगा में बढ़ा जल, पास के खेतों पर दस्तक बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता उपेन्द्र कुमार के अनुसार नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान (डेंजर ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.