मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी ब्लॉक अंतर्गत गंगद्वार गांव में रविवार की दोपहर बाद एक बड़ा हादसा टल गया। कमला बलान नदी के तटबंध के तीखे ढलान पर उतरने के दौरान यात्रियों से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि टेम्पो में सवार पति-पत्नी, उनके तीन बच्चे और चालक बाल-बाल बच गए। सभी को मामूली चोटें आई हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो यात्रियों को लेकर जैसे ही तटबंध से नीचे ढलान वाली सड़क पर उतरने लगा, अचानक चालक ने उस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। ढलान अत्यधिक तेज होने के कारण टेम्पो सीधे खाई में जाकर पलट गया। घटना के तुरंत बाद आस-पास के खेतों और ग...