मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल से गुजर रही कमला बलान नदी के जलस्तर में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को नदी के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि होने के बाद यह 49.60 मीटर पर गया था, लेकिन अगले ही दिन रविवार को इसमें 10 सेंटीमीटर का और उछाल आया, जिसके बाद जलस्तर 49.70 मीटर पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- VIDEO: देखिए बिहार में कैसे 40 लोगों से भरी नाव बागमती नदी में पलटी, बड़ा हादसा टलाजलस्तर में बदलाव हालांकि, राहत की बात यह है कि नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार फिलहाल काफी धीमी है। फ्लड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राहत की बात यह भी है कि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। फिलहाल कमला बलान का जलस्तर अपने डेंजर लेव...