Madhubani News: कमला नदी के धंसना में दबने से महिला और बच्ची की मौत
मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र की महेशवाड़ा पंचायत के बेला बक्साही गांव में शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे कमला नदी किनारे मिट्टी के धंसना में दबने और पानी में डूबने से एक महिला व बच्ची की मौत हो गई। दोनों को बचाने में एक अन्य महिला जख्मी हो गई। घटना के बाद गांव से लेकर सीएचसी तक अफरातफरी मची रही। मृतकों में श्रीलाल यादव की पुत्री ज्योति कुमारी(11) और हुकुमदेव यादव की पत्नी ललिता देवी (35) शामिल हैं। वहीं, जख्मी संगीता (22) स्व. जयलाल यादव की वर्षीय बेटी है। उसे बाबूबरही सीएचसी से मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नदी में नहाने उतरी छात्रा की डूबने से मौत ग्रामीणों के अनुसार, तीनों कमला नदी से मिट्टी लाने गईं थीं। नदी तट पर मिट्टी धंसना गिरने से हादसा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.